ओलम्पिक खेल चुके पंजाब के पुलिस अधिकारी ने की आत्महत्या

जलंधर, 7 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के लिए दो बार ओलम्पिक में हिस्सा ले चुके पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली।

पंजाब पुलिस में अधीक्षक पद पर कार्यरत नरेंद्र सिंह (46) को शनिवार को पंजाब आर्म्ड पुलिस परिसर में स्थित अपने कमरे में पंखे से झूलता पाया गया।

सिंह की पत्नी ने उन्हें सबसे पहले पंखे से झूलता देखा। सिंह को तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

दिल्ली में पार्किं ग को लेकर हुए फसाद में एक व्यक्ति पर गोली चलाने के कारण सिंह पर काफी समय से हत्या के प्रयास का केस चल रहा था। इसे लेकर सिंह बीते दो साल से निलम्बित थे।

सिंह को जानने वालों का कहना है कि वह काफी समय से अवसाद में जी रहे थे।

सिह ने 1998 में अर्जुन पुरस्कार जीता था। वह 1992 के बार्सिलोना ओलम्पिक और 1996 के अटलांटा ओलम्पिक में जूडो में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके थे।

पंजाब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493