रियो डी जेनेरियो, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक में खेलने वाले गोल्फ खिलाडियों को आमतौर पर मिलने वाले गोल्फ कोर्स से मुश्किल गोल्फ कोर्स पर खेलना होगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, आयोजकों ने कहा है कि कोर्स के आस-पास खिलाड़ियों को जानवरों से सवाधान करने के लिए चिन्ह बोर्ड लगाए जाएंगे।
रविवार को फोल्हा डी एस पाउलो अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर जरूरत पड़ी तो जानवरों को संभालने पांच प्िरशक्षित लोगों की एक टीम जानवरों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए हमेशा तैयार रहेगी।
ओलम्पिक के लिए बने गोल्फ कोर्स को बनाने का कई पर्यावरणविदों ने उसकी जगह को लेकर विरोध किया था।
गोल्फ को 1904 से पहली बार ओलम्पिक में जगह मिली है। रियो में पुरुष टूर्नामेंट का आयोजन11 अगस्त से 14 अगस्त और महिला टूर्नामेंट का आयोजन 17 अगस्त से 20 अगस्त तक किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath