ओलम्पिक तैराकी में रिकॉर्ड पदक जीतना चाहता है ब्राजील

रियो डी जनेरियो, 14 जुलाई (आईएएनएस)। अगले महीने शुरू हो रहे ओलम्पिक खेलों में ब्राजील घरेलू दर्शकों के सामने तैराकी में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता है। ब्राजील जलीय खेल परिसंघ (सीबीडीए) ने यह बात कही।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सीबीडीए के अधीक्षक रिकाडरे डी मौरा ने कहा कि वैश्विक स्तर के लोकप्रिय खिलाड़ियों की कमी के बावजूद ब्राजील की तैराकी टीम बीजिंग ओलम्पिक-2008 के रिकार्ड को तोड़ सकती है।

उल्लेखनीय है कि ब्राजीलियाई तैराकी टीम बीजिंग ओलम्पिक में छह स्पर्धाओं में फाइनल तक पहुंचने में सफल रही थी।

अखबार ग्लोबो ने मौरा के हवाले से लिखा है, “हमारी कोशिश रियो ओलम्पिक में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की होगी।”

पांच से 21 अगस्त तक चलने वाले ओलम्पिक खेलों में ब्राजील के कुल 33 तैराक हिस्सा ले रहे हैं।

ब्राजील की उम्मीदों का दारोमदार जोआओ लुइज गोमेज जूनियर पर है। लुइज ने पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में 59.06 सेकेंड का समय निकालते हुए ओलम्पिक के लिए तीसरा सबसे तेज क्वालीफाइंग रिकार्ड बनाया था।

रियो में ब्राजील अपने पूर्व ओलम्पियन और 50 मीटर के विजेता सिजर सिइलो के बिना उतरेगा। वह ओलम्पिक में क्वालीफाई करने में असफल रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493