ओलम्पिक प्रतिभा खोज के लिए मेक्सिको खोलेगा अकादमी

मेक्सिको सिटी, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। मेक्सिको की राष्ट्रीय खेल समिति (कोनाडे) ने कहा है कि वह अगले ओलम्पिक खेलों के लिए नई प्रतिभाओं की खोज के लिए छह नए खेल अकादमी खोलेगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, समिति के प्रमुख अल्फ्रेडो कास्टिलो ने अतिथियों, खिलाड़ियों और संवाददाताओं को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, “हम कोनाडे अकादमी को खेल जगत में शीर्ष स्तर पर ले जाना चाहते हैं।”

इस रणनीति के लिए कोनाडे को सरकार और निजी क्षेत्रों से वित्तीय सहायता मिल रही है। ये अकादमियां वॉलीबॉल, मुक्केबाजी, मिश्रित मार्शल आर्ट्स, बास्केटबॉल, टेनिस और बेसबॉल में प्रतिभाओं के विकास हेतु कार्य करेंगी। इसमें मेक्सिको के शीर्ष स्तर के सेवानिवृत्त एथलीट भी मदद देंगे।

इन अकादमियों के तहत 11 से 16 आयुवर्ग के उन बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिनमें ओलम्पिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करने की क्षमता होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493