ओलम्पिक में पेस के साथ खेलने पर अभी नहीं सोचा : सानिया

कोलकाता, 26 नवंबर (आईएएनएस)। सर्वोच्च विश्व वरीय महिला युगल टेनिस खिलाड़ी भारत की सानिया मिर्जा ने कहा है कि वह अगले वर्ष ब्राजील के रीयो डी जनेरियो में होने वाले ओलम्पिक खेलों में दिग्गज भारतीय लिएंडर पेस को जोड़ीदार बनाने के बारे में अभी नहीं सोचा है।

सानिया ने बुधवार को यहां टेनिस मास्टर्स में जोड़ीदार महेश भूपति के साथ पेस और मार्टिना नवरातिलोवा को हराने के बाद ये बातें कहीं।

सानिया ने मैच के बाद कहा, “मेरे लिए ओलम्पिक अभी छह से सात महीने दूर है और अभी मैं इस पर विचार नहीं कर रही हूं। ओलम्पिक जब पास आ जाएगा तब मैं इस पर विचार करूंगी, लेकिन मेरा मानना है कि ओलम्पिक में अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम भेजी जानी चाहिए।”

सानिया ने कहा, “ओलम्पिक शुरू होने से एक या दो महीने पहले हम इस पर विचार करेंगे। ओलम्पिक के पहले तीन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट होने हैं और हमारे पास ओलम्पिक के लिए अलग से छह महीने पहले तैयारी शुरू करने की सहूलियत नहीं है। लेकिन हम अपनी पूरी कोशिश करेंगे और देश के लिए पदक जीतेंगे।”

सानिया ने कहा अब स्विट्जरलैंड की जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ जब भी वह कोर्ट पर उतरती हैं तो उन पर जीत हासिल करने का दबाव बढ़ता जा रहा है।

सानिया ने कहा, “हर बार जब हम कोर्ट पर उतरते हैं तो हम पर जीतने का दबाव रहता है। हर टीम हमें हराना चाहती है। हम अगले साल यदि कोई ग्रैंड स्लैम खिताब जीत सके तो यह शानदार होगा, लेकिन एक कैलेंडर वर्ष के सारे ग्रैंड स्लैम खिताब जीतना आसान नहीं होता।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493