ओलम्पिक में ‘सोना’ लाने पर 6 करोड़ देगी अखिलेश सरकार

indexलखनऊ – प्रदेश सरकार ने आगामी ओलम्पिक में प्रदेश के पदक विजेता खिलाड़ियों को दी जाने वाली पुरस्कार राशि में बढ़ोत्तरी करने का फैसला लिया है। ओलम्पिक में स्वर्ण पदक विजेता को 6 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को 4 करोड़ रुपये तथा कांस्य पदक विजेता को 2 करोड़ रुपये की धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा.

यह बात मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को यहां गोमती नदी के तट पर 35वीं राष्ट्रीय जूनियर नौकायन चैम्पियनशिप के शुभारम्भ के बाद कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश की समाजवादी सरकार ने हमेशा खिलाड़ियों का सम्मान किया है। जबकि पूर्ववती सरकार ने प्रचलित पुरस्कारों एवं सम्मानों को बन्द करने का काम किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ दिन पूर्व एशियाई एवं कॉमनवेल्थ खेलों सहित विभिन्न अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सेदारी करने और पदक जीतने वाले लगभग 500 खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार ने सम्मानित किया है।

उन्होंने उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन की वेबसाइट की लांचिंग व स्मारिका का विमोचन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने एशियन रोइंग फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष के.पी. सिंहदेव को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। इस चैम्पियनशिप में 18 राज्यों के 300 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493