ओलम्पिक में स्वर्ण जीतने वाले को उप्र सरकार देगी 6 करोड़ रुपये

ग्रेटर नोएडा, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार ने आगामी ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को छह करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।

उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान ने गुरुवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) टीम यूपी योद्धा की नई जर्सी लांच करने के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की।

पूर्व टेस्ट ओपनर चौहान ने कहा कि राज्य सरकार ओलम्पिक में स्वर्ण जीतने वाले को छह करोड़, रजत जीतने वाले को चार करोड़ और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दो करोड़ रुपये का पुरस्कार देगी।

चौहान ने कहा कि इस वर्ष राष्ट्रमंडलों और एशियाई खेलों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को क्रमश : 50 लाख, 30 लाख और 20 लाख रुपये दिए जाएंगे।

गौरतलब है कि जकार्ता एशियाई खेलों में उत्तर प्रदेश के 44 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था और इनमें से 11 ने पदक जीते थे। वहीं, गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में राज्य के सात खिलाड़ियों ने पदक जीते थे।

खेल मंत्री ने कहा कि सरकार अगले महीने दो अक्टूबर को इन पदक विजेताओं को सम्मनित करेगी। उन्होंने कहा कि पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को सरकार क्लॉस-2 में सरकार नौकरी भी देगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493