रियो डी जेनेरियो, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन की डु ली ने यहां अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व कप और रियो ओलम्पिक शूटिंग टेस्ट इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया।
रियो डी जेनेरियो, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन की डु ली ने यहां अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व कप और रियो ओलम्पिक शूटिंग टेस्ट इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया।
चीन ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में जीत हासिल की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 34 वर्षीय निशानेबाज ने शनिवार को रूस की डारिया व्दोविना और जर्मनी की सेलिना के साथ स्वर्ण पदक के लिए प्रतिस्पर्धा की।
इस प्रतियोगिता में व्दोविना (26) को जहां 208.0 अंक मिले, वहीं, सेलीना (21) को 186.8 अंक हासिल हुए।
दो वर्ष के अस्थायी संन्यास के बाद डु ने जनवरी 2015 में वापसी की। दो बार कि ओलम्पिक विजेता ने कहा, “यह टेस्ट इवेंट के जरिए में अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में दूसरी बार फाइनल में पहुंची। मैं थोड़ी निराश महसूस कर रही थी।”
dharmpath.com dharmpath