रियो डी जेनेरियो, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम को ओलम्पिक के लिए जर्मनी के साथ पूल-बी में रखा गया है। ओलम्पिक हॉकी की शुरुआत नीदरलैंड्स और अर्जेटीना के बीच होने वाली भिडं़त से होगी।
नीदरलैंड्स और अर्जेटीना की टीमें 6 अगस्त को भिड़ेंगी और फिर भारत तथा आयरलैंड की टीमें इसी दिन आमने-सामने होंगी।
महिला हॉकी बी 6 अगस्त को शुरु होगी। पहले मैच में अर्जेटीना का सामना अमेरिका से होगा।
पुरुष हॉकी में सबसे बड़ा मैच 12 अगस्त को होगा, जिसमें नीदरलैंड्स का सामना जर्मनी से होगा।
हॉलैंड टीम ने लंदन ओलम्पिक के फाइनल में जर्मनी के हाथों मिली हार का हिसाब 2015 यूरोपीयन चैम्पियनशिप में बीते साल जर्मनी को 6-1 से हराकर बराबर किया था।
हॉकी ग्रुप :
ग्रुप-ए
आस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, बेल्जियम, न्यूजीलैंड, स्पेन और ब्राजील।
ग्रुप-बी
नीदरलैंड्स, जर्मनी, भारत, आयरलैंड, कनाडा और अर्जेटीना।
महिला ग्रुप :
ग्रुप-ए :
नीदरलैंड्स, न्यूजीलैंड, चीन, जर्मनी, दक्षिण कोरिया और स्पेन।
ग्रुप-बी:
अर्जेटीना, आस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, अमेरिका, जापान और भारत।
dharmpath.com dharmpath