पेरिस, 15 जून (आईएएनएस/सिन्हुआ)। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने मंगलवार को आईएएस समर्थक के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और उनकी प्रेमिका की हत्या को ‘आतंकवादी हरकत’ करार दिया।
पेरिस, 15 जून (आईएएनएस/सिन्हुआ)। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने मंगलवार को आईएएस समर्थक के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और उनकी प्रेमिका की हत्या को ‘आतंकवादी हरकत’ करार दिया।
इससे पहले फ्रांस के गृह मंत्री बर्नार्ड काजेन्यूव ने भी मंगलवार को इस घटना को एक आतंकवादी हरकत बताया। बर्नार्ड ने राष्ट्रपति ओलांद के साथ आपात सुरक्षा बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, “मैगनाविले में कल एक घिनौनी आतंकवादी घटना को अंजाम दिया गया।”
मंत्री ने कहा कि एकजुट होकर आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए जनवरी से अब तक 100 संदिग्धों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पेरिस के एक उपनगर मैगनाविले में सोमवार को 25 वर्षीय आईएस समर्थक ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की उनके घर के बाहर चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने उनके घर में घुसकर उनकी प्रेमिका और उनके तीन साल के बेटे को बंधक बना लिया था।
गृह मंत्रालय के मुताबिक, आतंकवादी से आत्मसमर्पण कराने की कोशिश असफल होने के बाद पुलिस ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। इस हमलावर ने अधिकारी की प्रेमिका की भी हत्या कर दी थी, इस घटना में अधिकारी का बेटा सुरक्षित बच गया।
dharmpath.com dharmpath