ओलांद फ्रांस में आपातकाल बढ़ाना चाहते हैं

ओलांद तीन फरवरी को मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान देश में आपातकाल की अवधि बढ़ाने के लिए एक विधेयक पेश करेंगे। उन्हें देश की सुरक्षा के लिए इस मसौदा कानून पर व्यापक सहयोग की उम्मीद है।

नेशनल एसेंबली ने 19 नवंबर को देश में आपतकाल की अवधि तीन महीने बढ़ाने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। गौरतलब है कि देश में आपातकाल की अवधि 26 फरवरी को समाप्त हो रही है।

फ्रांस के रक्षामंत्री जीन यूवेस ले ड्रायन ने फ्रांस 24 को बताया, “मुझे लगता है कि देश में आपातकाल की अवधि बढ़ाना एक अच्छा कदम है और यह उपयोगी भी है, क्योंकि इससे देश सुरक्षित होगा। हमें इस तरह के खतरों को लेकर चौकस रहने की जरूरत है।”

गौरतलब है कि 13 नवंबर को पेरिस के रेस्तरां, कॉफी शॉप, थिएटर हॉल और स्टेडियम में बंदूकधारियों ने घुसकर 130 लोगों को मार गिराया था। इस घटना के एक दिन बाद ओलांद ने देश में आपातकाल की घोषणा कर दी थी।

फ्रांस के प्रधानमंत्री मैनुएल वेल्स ने बीबीस से बातचीत में कहा, “हम हर समय आपातकाल के साथ जी नहीं सकते, लेकिन जहां तक आतंकवादी हमले की बात है तो हमें एहतियात बरतना ही पड़ेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493