ओला का राइड शेयरिंग के लिए कनेक्टेड कार प्लेटफॉर्म

नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। परिवहन मोबाइल एप ओला ने राइडिंग शेयरिंग के लिए एक कनेक्टेड कार प्लेटफॉर्म ‘ओला प्ले’ लांच किया है, जो उपयोगकर्ताओं के लिए इन-कार अनुभव में क्रान्तिकारी बदलाव लाएगा। ओला प्ले ओला की मालिकाना इन-कार एवं क्लाउड टेकनोलोजी द्वारा पॉवर्ड है, जो उपयोगकर्ताओं को अत्याधुनिक कार कन्ट्रोल, पर्सनलाइज्ड कन्टेन्ट एवं पूरी तरह से कनेक्टेड इन्टरैक्टिव अनुभव प्रदान करेगा।

हार्डवेयर प्लेटफॉर्म क्वालकोम के साथ साझेदारी में ओला द्वारा पेश अपनी तरह का यह पहला समाधान है। इसके साथ ओला उत्कृष्ट विश्वस्तरीय कनेक्टेड इन-कार अनुभव प्रदान करेगी।

अपनी राइड के दौरान बेहद व्यक्तिगत अनुभव प्रदान करने के अलावा ओला प्ले विभिन्न साझेदारों जैसे एप्पल म्युजिक, सोनी लिव, ऑडियो कम्पास एवं थ्लदक के माध्यम से उपयोगकतार्ओं को उच्च गुणवत्ता का इन्टरैक्टिव अनुभव प्रदान करेगी। महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा ओला के साथ सामरिक साझेदारी के तहत इस प्रोद्यौगिकी को अपने वाहनों में समेकित कर रही है, ताकि दोनों कम्पनियां राइडशेयरिंग के लिए समग्र समाधान उपलब्ध कराने में सक्षम हों।

ओला के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी भाविश अग्रवाल ने कहा, “मेरा मानना है कि यह लांच उपयोगकर्ता के राइड के अनुभव को पूरी तरह से बदल देगा, उसे कार के अन्दर इन्टरैक्शन्स को नियन्त्रित करने की क्षमता देगा, इस के साथ राइडशेयरिंग उद्योग एक नए युग में प्रवेश कर जाएगा। यह कदम हर दिन ओला राइड में 60 मिनट बिताने वाले उपभोक्ताओं के आराम एवं उत्पादकता में क्रान्तिकारी बदलाव लाएगा। इस लांच के साथ राइड शेयरिंग लाखों लोगों के लिए परिवहन का पसंदीदा विकल्प बन जाएगा।”

ओला प्ले बेंगलुरू, मुम्बई एवं दिल्ली में ओला प्राइम के चुनिंदा उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध होगा और इसे मार्च 2017 तक अन्य शहरों के 50,000 से अधिक वाहनों पर उपलब्ध कराया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493