ओला को दिल्ली में सीएनजी वाहन चलाने का आदेश

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरुवार को कहा कि ओला कैब्स राजधानी दिल्ली में सिर्फ संपीड़ित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) का ही प्रयोग कर सकती है। ओला एक एप्लीकेशन आधारित टैक्सी सेवा कंपनी है।

ओला कैब्स का संचालन करने वाली कंपनी एएनआई टेक्नोलॉजीज की पैरवी अदालत में कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील पी चिदंबरम ने की। उन्होंने अदालत से वादा किया कि कंपनी के सभी डीजल वाहनों को दो सप्ताह के भीतर सेवा से हटा दिया जाएगा।

फैसले का सम्मान करते हुए ओला कैब्स ने कहा, “हम आदेश का सम्मान करते हैं और देश के करोड़ों लोगों को परिवहन सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।”

कंपनी ने कहा, “हमने एक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया है, जिससे एप पर सीएनजी और डीजल वाहनों में फर्क किया जा सकेगा। इससे कंपनी दिल्ली में सीएनजी उपयोग से संबंधित नियमों के अनुपालन पर नजर रख सकेगी।”

इस बीच एक अन्य टैक्सी सेवा कंपनी मेरू कैब ने एक नई कार साझेदारी सेवा पेश की है।

मेरू कैब्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिद्धार्थ पाहवा ने कहा कि इस सेवा से कार मालिक और यात्री अपनी यात्रा खर्च घटा सकते हैं। इसे सेवा के जरिए वे नए लोगों से भी मिल सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493