ओलिविएर अवार्ड के लिए नामांकित हुई निकोल किडमैन

लंदन, 2 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री निकोल किडमैन को ‘फोटोग्राफ 51’ नाटक में उनके अभिनय के लिए ओलिविएर अवार्ड में नामांकित किया गया है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, 48 वर्षीया अभिनेत्री ने एना जिएग्लर द्वारा लिखित नाटक ‘फोटोग्राफ 51’ में डीएनए शोधकर्ता रोसालिंड फ्रैंकलिन के किरदार के लिए दो माह लंदन के वेस्ट एंड में बिताए।

इस नाटक में निभाए किरदार के लिए निकोल ने ‘लंदन ईवनिंग स्टैंडर्ड थियेटर अवार्ड’ के साथ ‘वट्स आन स्टेज अवार्ड्स’ में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार भी जीता।

ओलिविएर अवार्ड समारोह का आयोजन तीन अप्रैल को होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493