ओलिवियर की प्रेरणा हैं नन्ही नॉर्थ

लॉस एंजेलिस, 8 अगस्त (आईएएनएस)। रिएलिटी टीवी स्टार किम कर्दाशियां की बेटी नॉथ वेस्ट फैशन ब्रांड बालमेन के क्रिएटिव डायरेक्टर ओलिवियर रौजटिंग की प्रेरणा हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, ओलिवियर ने किम को नॉर्थ के लिए तीन जैकेट उपहार में दिए हैं। इस बात की जानकारी किम ने तस्वीरें साझा करने वाली वेबसाइट इंस्टग्राम पर दी।

किम ने इंस्टाग्राम पर जैकेट की फोटो साझा करते हुए लिखा, “बेबी बालमेन। नॉर्थ के लिए इतनी सुंदर जैकेट बनाने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया ओलिवियर। मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं कि नॉर्थ आपकी नन्ही प्रेरणा है।”

इससे पूर्व ओलिवियर ने कहा था वह वेस्ट परिवार को एक नई दुनिया का प्रतिनिधित्व करते हुए देखते हैं।

उन्होंने मार्च में कहा था, “लोग उन्हें (वेस्ट परिवार) पसंद करें या नहीं, यही नई दुनिया है और लोगों को इसे स्वीकार करना होगा। मुझे लगता है कि किम एक सफल महिला व्यवसायी हैं। वह काफी सशक्त हैं, लेकिन साथ ही बेहद विनम्र भी हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493