ओलिविया मन ने जस्टिन थेरॉक्स संग डेटिंग की खबरों का खंडन किया

लंदन, 10 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री ओलिविया मन ने उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें कहा गया था कि वह जस्टिन थेराक्स के साथ डेटिंग कर रही हैं।

‘न्यूजरूम’ की स्टार ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शुक्रवार को कई स्क्रीनशॉट्स और संदेश पोस्ट किए, जिसमें इनटच वीकली के दावों का खंडन किया गया है।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, ओलिविया ने इन खबरों पर कहा, “ओ माई गॉड। यह बकवास है।”

उन्होंने कहा, “डियर टेबलोइड्स, कृपया मेरे दोस्तों के एक्स के साथ मेरे नाम जोड़ना बंद करें। मैं उन लोगों का अपमान नहीं कर रही, जो अपने दोस्तों के एक्स के साथ डेटिंग करते हैं, लेकिन मैं ऐसा नहीं करती।”

उनका नाम अन्ना फारिस के तलाकशुदा पति क्रिस प्रेट से भी जोड़ा गया था, लेकिन मन ने इससे भी इंकार किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493