ओली की यात्रा सफल होगी : भारतीय उच्चायुक्त

काठमांडू, 17 फरवरी (आईएएनएस)। नेपाल के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली की प्रस्तावित भारत यात्रा को लेकर नेपाल में भारत के उच्चायुक्त रणजीत राय ने बुधवार को कहा कि यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने में बेहद सफल होगी और दोनों देशों के बीच संबंध सामान्य होंगे।

राय ने कहा कि ओली की यात्रा 19 फरवरी से शुरू हो रही है और भारत में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा।

ओली के साथ 100 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भारत की 6 दिनों की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे।

ओली इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं से मिलेंगे। राय का कहना है कि इससे दोनों देशों के बीच गलतफहमी को दूर करने में मदद मिलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493