ओली मुर्स व एम्बर डेविस सोशल मीडिया पर चैटिंग कर रहे

लंदन, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। गायक ओली मुर्स और ब्रिटिश रियलिटी शो ‘लव आइलैंड’ की अभिनेत्री एम्बर डेविस की कुछ दिन पहले हुई मुलाकात के बाद से दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ बातें कर रहे हैं।

लंदन, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। गायक ओली मुर्स और ब्रिटिश रियलिटी शो ‘लव आइलैंड’ की अभिनेत्री एम्बर डेविस की कुछ दिन पहले हुई मुलाकात के बाद से दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ बातें कर रहे हैं।

‘द सन डॉट यूके’ की रिपोर्ट में कहा गया कि साल 2015 के सितंबर में अपनी गर्लफ्रेंड फ्रेंसेस्का थॉमस के साथ अलग होने के बाद से मुर्स को डेविस के साथ चिंगवेल के एक रेस्तरां में और उसके बाद सोशल मीडिया पर बात करते हुए देखा गया।

एक सूत्र ने बताया, “उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को संदेश भेजना शुरू किया जब उन्हें पता चला कि वे एक ही रेस्तरां में हैं।”

उसने बताया, “ओली को एम्बर के बारे में बखूबी पता था, क्योंकि उन्होंने गर्मियों के दौरान ‘लव आइलैंड’ शो देखा था।”

सूत्र ने आगे कहा, “एम्बर इस बात पर विश्वास ही नहीं कर पा रही थी कि उन्हें ब्रिटेन का सबसे बड़ा पॉप स्टार मैसेज भेज रहा है। उस शाम उन्होंने बहुत ही सेक्सी पोशाक पहन रखी थी और ओली निश्चित रूप से उस पर ध्यान दे रहे थे।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493