ओल्गा को ऑक्सफोर्ड में न पढ़ सकने का मलाल

लॉस एंजेलिस, 29 मार्च (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री एवं मॉडल ओल्गा कुरिलेंको का सपना वैसे तो पढ़ लिखकर डॉक्टर बनने का था, लेकिन उन्होंने छोटी उम्र में ही मॉडलिंग करियर के लिए यूक्रेन छोड़ दिया था।

उन्होंने कहा कि उन्हें अपने दोस्तों से ईष्या महसूस होती है, जिन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ाई की।

ओल्गा ने कहा, “हां मुझे इस बात का मलाल है। मैं अपने बच्चों को पढ़ाई पूरी करने की सलाह दूंगी। आशा है कि वे भी ऐसा ही चाहेंगे। मैं ऐसा नहीं कर पाई, शायद इसीलिए मुझे इसकी चाह है। आपको एक चीज चुननी पड़ती है।”

उन्होंने पत्रिका ‘स्टाइलिश’ को बताया, “मुझे लगता है कि मैं भाग्यशाली रही हूं। मैं बहुत रईस खानदान से नहीं हूं, तो मुझपर जिम्मेदारियां थीं। मैंने जो चुना वह सिर्फ मेरे अपने लिए नहीं, बल्कि मेरे परिवार के लिए भी था।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे उनसे ईष्या होती है, जो ऑक्सफोड में पढ़ने गए, उनमें मेरे कई दोस्त भी शामिल हैं। मैं हमेशा उनसे कहती हूं कि वे मेरे पसंदीदा लोग हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493