ओल्ड ट्रैफर्ड पर वापसी के लिए तैयार है सूलशाएर

लंदन, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। मैनचेस्टर युनाइटेड के अंतरिम कोच के रूप में पहले ही मैच में कार्डिफ सिटी के खिलाफ 5-1 की दमदार जीत के बाद ओले गुनार सूलशाएर ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर वापसी के लिए तैयार है।

युनाइटेड बुधवार को अपने घरेलू मैदान पर हडर्सफील्ड का सामना करेगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सूलशाएर के हवाले से बताया, “मैं इसे लेकर बहुत उत्सुक हूं और मुझे लगता है लड़के भी ओल्ड ट्रैफर्ड पर खेलने के लिए तैयार हैं।”

युनाइटेड ने पिछले पांच वर्षो में पहली बार किसी टीम के खिलाफ पांच गोल दागने में कामयाबी पाई थी।

सूलशाएर ने कहा, “जाहिर तौर आप अपनी भावनाओं को काबू में रखने का प्रयास करते हैं क्योंकि मैं यहां एक काम करने के लिए मौजूद हूं और मुझे अपना ध्यान केंद्रित करना होगा।”

एक खिलाड़ी के तौर पर सूलशाएर युनाइटेड के लिए 11 वर्षो तक खेले और 19 दिसंबर को उन्हें क्लब का अंतरिम कोच बनाया गया।

इस सीजन युनाइटेड ने सभी प्रतियोगिताओं में अपने घरेलू मैदान पर 12 मैच खेले जिसमें से सिर्फ पांच में उसे जीत हासिल हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493