‘ओशंस एट’ 2018 में रिलीज होगी

लॉस एंजेलिस, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। वार्नर ब्रदर्स ने यह घोषणा की है कि ‘ओशंस एट’ आठ जून, 2018 को रिलीज होगी।

लॉस एंजेलिस, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। वार्नर ब्रदर्स ने यह घोषणा की है कि ‘ओशंस एट’ आठ जून, 2018 को रिलीज होगी।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, गैरी रोज के निर्देशन वाली इस फिल्म में अभिनेत्री सैंड्रा बुलॉक मुख्य भूमिका में हैं।

इसमें केट ब्लैंचेट, ऐनी हैथवे, रिहाना, हेलेना बॉनहैम कार्टर, मिंडी कालिंग, सारा पॉलसन जैसे सितारे भी दिखाई देंगे।

बुलॉक का किरदार चोरों के एक गुट की अगुवा के रूप में होगा। फिल्म की शूटिंग जल्द ही न्यूयॉर्क में शुरू होगी।

‘ओशंस एट’ से पहले इस श्रृंखला की तीन फिल्में 2001, 2004 और 2007 में रिलीज हो चुकी है, जिनका निर्देशन स्टीवन सोडरबर्ग ने किया था। इसमें जॉर्ज क्लूनी, ब्रैड पिट, मैट डैमन और जूलिया राबर्ट्स जैसे सितारे मुख्य भूमिका में थे। तीनों फिल्मों ने दुनियाभर में 1.1 अरब डॉलर से अधिक की कमाई की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493