ओसासुना ने कोच मार्टिन को बर्खास्त किया

पाम्पलोना (स्पेन), 8 नवंबर (आईएएनएस)। स्पेनिश लीग में इस सीजन में जगह पाने वाले ओसासुना क्लब ने अपने कोच एनरिक मार्टिन को बर्खास्त कर दिया है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक क्लब ने एक बयान जारी कर मार्टिन को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने की घोषणा की है।

अब क्लब को नए मैनेजर की तलाश है और जब तक यह नियुक्ति हो नहीं जाती, तब तक एल्फ्रेडो सांचेज यह भूमिका अदा करेंगे।

इस क्लब ने इस सीजन में अब तक कुल 11 मैच खेले हैं लेकिन उसके खाते में सिर्फ सात अंक हैं। यह तालिका में 19वें स्थान पर है।

मार्टिन (60) लम्बे समय तक खेले और फिर उन्हें की देखरेख में क्लब ने बीते साल स्पेनिश लीग में प्रोमोशन हासिल किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493