ओसोरियो को पातो के यूरोप जाने का भय

रियो डी जेनेरियो, 20 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजील के अग्रणी फुटबाल क्लब साओ पाउलो के कोच जुआन कार्लोस ओसोरियो को इस बात का भय है कि उसके स्ट्राइकर एलेक्सेंडर पातो यूरोप का रुख कर सकते हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक ओसोरियो ने ऐसा यूरोप में पातो की मांग को देखते हुए कहा है।

पातो ने इस साल साओ पाउलो के लिए खेलते हुए शानदार फार्म हासिल किया है और वह 35 मैचों में 18 गोल कर चुके हैं।

क्वींस पार्क रेंजर्स, संडरलैंड, टॉटेनहम हॉट्सपर, फियोरेंटीना, सैम्डोरिया और वूल्फ्सबर्ग जैसे यूरोपीय क्लब पातो के साथ करार को उत्सुक हैं।

एसी मिलान और ब्राजील के पूर्व स्ट्राइकर पातो साओ पाउलो के साथ अपने दो साल के करार के अंतिम महीनों में हैं। वह कोरिंथियंस से लोन पर आधारित करार के तहत साओ पाउलो आए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493