और अधिक शरणार्थियों को शरण देगा अमेरिका

बर्लिन, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन कैरी की घोषणा के मुताबिक दुनियाभर से अब तक अमेरिका आने वाले शरणार्थियों की संख्या में अमेरिका अगले दो वर्षो में इजाफा करेगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, कैरी ने जर्मनी के विदेश मंत्री फ्रैंक वॉल्टर स्टेनमियर से वर्तमान शरणार्थी संकट के मुद्दे पर बातचीत के लिए हुई मुलाकात के बाद यह बयान दिया।

कैरी ने कहा कि उनका देश इस संकट से लड़ने में मदद के लिए तैयार है।

कैरी के मुताबिक, अमेरिका अगले साल दुनियाभर से 85,000 शरणार्थियों को शरण देगा और 2017 में यह संख्या बढ़कर 1,00,000 हो जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493