कंगना के किरदार की तरह दिखेंगी रिया

मुंबई, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री रिया शर्मा टेलीविजन धारावाहिक ‘तू सूरज में सांझ पियाजी’ में फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स’ की कंगना रनौत की तरह दिखाई देंगी।

रिया ने बताया, “नया धारावाहिक रोमांच और आश्चर्य से भरा है। मैंने इसके लिए अपनी लुक पूरी तरह बदल ली है।”

उन्होंने कहा, “गीत सीक्वेंस (‘घनी बावरी’) की शूटिंग के दौरान कनक की लुक के लिए कई प्रयोग किए गए, लेकिन मैंने इसे मौलिक रखने पर जोर दिया और कंगना के किरदार जैसे लुक का चयन किया क्योंकि यह किरदार उसी किरदार जैसा है।”

टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक में कनक और उमा (अविनेश रेखी) के बीच तलाक सीक्वेंस है। निर्माताओं ने इसे ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स’ जैसा सीक्वेंस बनाने का निर्णय लिया।”

इसलिए इसमें रिया भी घुंघराले बालों में दिखेंगी और कंगना की तरह ही कपड़े पहनेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493