कंगना को ‘बटरफ्लाई’ दिखाना चाहती हैं पारुल यादव

मुंबई, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। कंगना रनौत अभिनीत फिल्म ‘क्वीन’ के कन्नड़ रीमेक में मुख्य भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री पारुल यादव का कहना है कि वह बॉलीवुड अभिनेत्री को फिल्म दिखाने के लिए उत्साहित हैं।

फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है।

यह पूछे जाने पर कि क्या कंगना को फिल्म दिखाने की कोई योजना है? पारुल ने आईएएनएस से कहा, “हां, मैं चाहती हूं कि कंगना फिल्म देखें। फिल्म के सह-निर्माता के रूप में, मुझे खुशी होगी कि वह इसके चारों संस्करण देखें।”

उन्होंने कहा, “कंगना ने शानदार काम किया है और मुझे नहीं लगता कि हम कभी भी उनको मात दे सकते हैं, लेकिन हमने सार को बरकरार रखते हुए कहानी को अलग तरह से पेश करने की कोशिश की है।”

‘क्वीन’ वर्ष 2014 में रिलीज हुई थी। यह तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी।

तेलुगू में काजल अग्रवाल, तमिल में तमन्ना भाटिया और मलयालम में मंजिमा मोहन मुख्य भूमिका में दिखेंगी।

पारुल चारों फिल्मों की सह-निर्माता भी हैं।

यह फिल्म 2019 में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493