Tuesday , 14 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » मनोरंजन » कंगना से हारकर बुरा नहीं लगा : प्रियंका

कंगना से हारकर बुरा नहीं लगा : प्रियंका

मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री-गायिका प्रियंका चोपड़ा कहती हैं कि उन्हें हारना नापसंद है, लेकिन कंगना रनौत (क्वीन) के हाथों राष्ट्रीय पुरस्कार हारकर उन्हें कतई बुरा नहीं लगा।

देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। इसमें कंगना ने ‘क्वीन’ फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। इस वक्त अमेरिका में मौजूद प्रियंका ने कंगना को उनकी इस जीत पर शुभकामनाएं दी।

प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा, “मुझे हारना नापसंद है लेकिन अगर मुझे इस साल किसी के पीछे बैठना पड़े, तो यह आप होंगी कंगना रनौत। बधाई हो। ये ‘क्वीन’ छोटे से शहर से है।”

प्रियंका और कंगना साथ में ‘फैशन’ (2008) फिल्म में अभिनय कर चुकी हैं। इसके लिए प्रियंका ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था।

62वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में प्रियंका अभिनीत ‘मैरी कॉम’ संपूर्ण मनोरंजन देने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म (2014) घोषित की गई है।

कंगना से हारकर बुरा नहीं लगा : प्रियंका Reviewed by on . मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री-गायिका प्रियंका चोपड़ा कहती हैं कि उन्हें हारना नापसंद है, लेकिन कंगना रनौत (क्वीन) के हाथों राष्ट्रीय पुरस्कार हारकर उन्हे मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री-गायिका प्रियंका चोपड़ा कहती हैं कि उन्हें हारना नापसंद है, लेकिन कंगना रनौत (क्वीन) के हाथों राष्ट्रीय पुरस्कार हारकर उन्हे Rating:
scroll to top