नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड ‘क्वीन’ कंगना रनौत अमेजन इंडिया कॉट्योर वीक 2015 में फैशन डिजाइनर मानव गंगवानी की शो स्टॉपर के रूप में रैंप पर जलवा बिखेरेंगी। फैशन वीक का आगाज यहां 29 जुलाई से हो रहा है।
एक सूत्र के अनुसार, मावन अभिनेत्री कंगना के अच्छे दोस्त हैं और उन्हें लगता है कि कंगना असल मायने में इस परिधान संग्रह की थीम की प्रतीक हैं।
वहीं, मानव ने आईएएनएस को बताया, “आकर्षक, रूमानी, मनोरम और उत्तेजक अंश की मौजूदगी इस परिधान संग्रह की एक उचित व्याख्या है। यह परिधान संग्रह नारीत्व और समकालीनता का गजब का मेल है।”
इस परिधान संग्रह में बनावट और रंगों के कई प्रकार हैं।
dharmpath.com dharmpath