‘कंचना 3’ में लॉरेंस के साथ दिखेंगी ओविया, वेदिका

चेन्नई, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्मकारराघव लॉरेंस की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘कंचना 3’ में अभिनेत्री ओविया, वेदिका और निकिता मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगी। यह ‘मुनी’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है।

फिल्म की यूनिट के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “इस फिल्म में तीन अभिनेत्रियां हैं। ओविया, वेदिका और नई अभिनेत्री निकिता को इस फिल्म के लिए चुना गया है। इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से शुरू होगी।”

वेदिका ने इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म में काम किया था और वह इस फिल्म के साथ वापसी कर रही हैं।

‘मुनी’ फ्रेंचाइजी का पहला भाग 2007 और दूसरा भाग ‘मुनी 2: कंचना’ 2015 में रिलीज हुआ था।

सूत्र ने बताया, “यह ‘कंचना 2’ का सीक्वल होगा। लॉरेंस इस फिल्म में लीड रोल में हैं और वह इस फिल्म का निर्देशन भी कर रहे हैं। अन्य कलाकारों का चयन होना अभी बाकी है। सन पिक्चर्स इस फिल्म को प्रोड्यूस करेगी।”

लॉरेंस की पिछली दो फिल्में ‘मोट शिवा केटा शिवा’ और ‘शिवालिंगा’ फ्लॉप हुई थीं। वह इस फिल्म के साथ वापसी करना चाहेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493