चेन्नई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड संगीतकार चिरंतन भट्ट आगामी तेलुगू फिल्म ‘कंचे’ के साथ दक्षिण भारतीय फिल्म जगत में पदार्पण करने जा रहे हैं। फिल्म को लेकर उन्होंने कहा कि इस फिल्म ने उन्हें संगीत में प्रयोग करने की आजादी दी।
भट्ट ने आईएएनएस से कहा, “इससे मेरे भीतर कर्नाटक संगीत की समझ पैदा हुई और मैंने इसकी सराहना की है। बॉलीवुड के विपरीत, जहां गीतों के तुरंत प्रसिद्ध हो जाने की अपेक्षा की जाती है, यहां मैं कई सारे मधुर गीत बनाए हैं। ऐतिहासिक फिल्म होने के बावजूद फिल्म ने मुझे मेरे काम के साथ प्रयोग करने का अवसर दिया।”
उन्होंने बताया कि दक्षिण में अध्ययन के बाद से ही उन्होंने हमेशा काम का आग्रह किया।
चिरंतन भट्ट को जब निर्देशक कृष जगर्लामुदी ने फिल्म ‘कंचे’ का प्रस्ताव दिया तो वह इस चुनौती के लिए काफी उत्साहित थे।
उन्होंने कहा, “मुझे पता था कि यह चुनौतीपूर्ण होगी, लेकिन अगर यह चुनौतीपूर्ण नहीं होती तो यह घर के रोजाना काम करने जैसा होता।”
बॉलीवुड और दक्षिणी संगीतों की संस्कृति के अंतर के बारे में उन्होंने कहा कि दक्षिण भारतीय सिनेमा में काम बहुत संगठित है।
फिल्म ‘कंचे’ में वरुण तेज और प्रज्ञा जैसवाल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म दुनियाभर में 22 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी।
dharmpath.com dharmpath