कंधे की चोट के कारण आईपीएल से बाहर हुए स्टेन

बेंगलुरू, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाड़ी तेज गेंदबाज डेल स्टेन कंधे की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

स्टेन को बेंगलोर ने चोटिल नाथन कोल्टर नाइल की जगह टीम में शामिल किया था। स्टेन बेंगलोर के लिए सिर्फ दो मैच ही खेल पाए जिसमें उन्होंने चार विकेट लिए।

बेंगलोर के चेयरमैन संजीव चुरीवाला ने एक बयान में कहा, “स्टेन को कंधे में चोट है। उन्हें आराम की जरूरत है। उनके स्वास्थय को ध्यान में रखते हुए वह आईपीएल के मौजूदा संस्करण में बाकी मैचों में नहीं खेल पाएंगे।”

उन्होंने कहा, “उनकी मौजूदगी से टीम को काफी मदद मिली। वह टीम में जिस तरह का जुनून लेकर आए उसके लिए हम उनके शुक्रगुजार हैं। टीम को उनकी कमी खलेगी। हम उनके जल्द स्वस्थय होने की कामना करते हैं।”

स्टेन को दक्षिण अफ्रीका की 15 सदस्यीय टीम में भी शामिल किया गया है। इस लिहाज से उन्हें अपनी चोट के जल्दी ठीक होने की उम्मीद होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493