कंधे में चोट के कारण सीरीज से बाहर हुए कप्तान प्लेसिस

कैंडी (श्रीलंका), 7 अगस्त (आईएएनएस)। कंधे में लगी चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस चोट के कारण प्लेसिस वनडे सीरीज के बाकी बचे दो मैचों के साथ श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टी-20 मैच में भी नहीं खेल पाएंगे।

श्रीलंका के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में फील्डिंग करते हुए 10वें ओवर में एक कैच पकड़ने लपके प्लेसिस गिर पड़े और उन्हें दाएं कंधे में चोट लग गई। इस कारण वह इलाज के लिए तुरंत मैदान से बाहर चले गए।

प्लेसिस की चोट को ठीक होने में कम से कम छह सप्ताह का समय लगेगा। चिकित्सकों ने कहा, “प्लेसिस को दाएं कंधे में चोट लगी है। इस कारण वह श्रीलंका दौरे पर बचे बाकी मैचों के लिए टीम में शामिल नहीं रह पाएंगे। उन्हें करीब छह सप्ताह तक रिहेबिलिटेशन में रहना होगा। उनकी वापसी का समय भी जल्द बता दिया जाएगा।”

उल्लेखनीय है कि दक्षिण अफ्रीका ने पांच वनडे मैचों की सीरीज में 3-0 से अजय बढ़त बना ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493