न्यूयॉर्क, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी कंपनियों के तिमाही नतीजों और आर्थिक आकंड़ें जारी होने के बीच शुक्रवार को अमेरिकी शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 122.91 अंकों यानी 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ 24,360.14 पर रहा। एसएंडपी 500 सूचकांक 7.69 अंकों यानी 0.29 फीसदी की कमजोरी के साथ 2,656.30 पर रहा।
नैस्डैक कंपोजिट 33.60 अकों यानी 0.47 फीसदी की कमजोरी के साथ 7,106.65 पर रहा।
सिटीग्रुप, वेल्स फार्गो और जे.पी.मॉर्गन के तिमाही नतीजें जारी किए गए। इन कंपनियों की आमदनी विश्लेषकों के अनुमान से ज्यादा रही है।
वहीं, अप्रैल की शुरुआत में कंज्यूमर सेंटीमेंट में गिरावट दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath