कंबरबैच ‘द मैन इन द..’ में नजर आएंगे!

लॉस एंजिलिस, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता बेनेडिक्ट कंबरबैच ‘मैन इन द रॉकफेलर सूट’ में मेहमान भूमिका करने को लेकर बातचीत कर रहे हैं।

वेबसाइट ‘वैराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक यह फिल्म मार्क सील की किताब पर आधारित है।

इसमें क्रिस्टन कार्ल गेरहार्टस्टर नाम के एक ठग की कहानी है जो वॉलस्ट्रीट पर कई तरह से लोगों को ठगी का शिकार बनाता है। यहां तक कि वह अपने आप को रॉकफेलर परिवार का सदस्य बताकर शादी कर लेता है।

सील की किताब पर आधारित इस फिल्म की पटकथा डेविड बार काट्र्ज ने लिखी है जिसका नाम किताब के शीर्षक से लिया गया है। डोनाल्ड डे लाइन इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं।

अब तक फिल्म के निर्देशक का चयन नहीं किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493