कंबोडिया के मंत्रिमंडल में फेरबदल, नामों का ऐलान

नोम पेन्ह, 18 मार्च (आईएएनएस)। कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन ने मंत्रिमंडल में होने वाले फेरबदल के मद्देनजर उन लोगों के नामों का ऐलान किया है, जिन्हें चार अप्रैल को संसद में होने वाले विश्वास मत के बाद सरकार में शामिल किया जा सकता है या जिनके विभागों में फेरबदल किया जा सकता है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, होर नामहोंग को उनके अनुरोध पर विदेशी मंत्री के पद से हटाया जाएगा, लेकिन वह उपप्रधानमंत्री के पद पर बने रहेंगे।

डाक एवं दूरसंचार मंत्री प्राक सोखोन को विदेश मंत्री के रूप में नियुक्त किया जाएगा, जबकि परिवहन मंत्री त्राम इवतेक को डाक एवं दूरसंचार मंत्री बनाया जाएगा।

वाणिज्य मंत्री सुन चनतोल को परिवहन मंत्रालय सौंपा जाएगा, जबकि वाणिज्य राज्य सचिव पैन सोरासक को वाणिज्य मंत्री बनाया जाएगा।

जल संसाधन एवं मौसम विज्ञान सचिव वेंग साखोन को उक रबुन की जगह कृषि मंत्रालय सौंपा जाएगा, जबकि उक रबुन को ग्रामीण विकास मंत्री नियुक्त किया जाएगा।

हुन सेन ने गुरुवार को कहा कि सरकार की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए मंत्रिमंडल में फेरबदल किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, “चार अप्रैल को मंत्रिमंडल में फेरबदल किया जाएगा, जिसका उद्देश्य सरकार की कार्यक्षमता को बढ़ाना है।”

गौरतलब है कि नई सरकार का गठन सितंबर 2013 में किया गया था।

मंत्रिमंडल में प्रधानमंत्री, नौ उप प्रधानमंत्री, 15 वरिष्ठ मंत्री, प्रधानमंत्री के अधीन 13 मंत्री, 27 मंत्री, कई राज्य सचिव और अवर सचिव शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493