कंबोडिया के विपक्षी कम्यून प्रमुख को जेल

नोम पेन्ह, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। कंबोडिया की नोम पेन्ह अदालत ने सोमवार को विपक्षी सैम रानसी पार्टी के कम्यून प्रमुख सीयंग चेत को रिश्वतखोरी के लिए पांच साल की सजा सुनाई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, चेत ने इस माह की शुरुआत में स्वीकार किया था कि उन्होंने मुख्य विपक्ष, कंबोडिया नेशनल रेस्क्यू पार्टी (सीएनआरपी) के उपप्रमुख केम सोखा की कथित प्रेमिका खोम चंदार्थी की मां को 500 डॉलर दिए थे।

सीनेट में नौ सीटों पर काबिज सैम रानसी पार्टी उन दो पार्टियों में से है, जो सीएनआरपी में शामिल है, लेकिन वे अलग-अलग काम करती हैं।

सीएनआरपी सत्तारूढ़ कंबोडियन पीपुल्स पार्टी के खिलाफ संसद में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी है।

सीयंग चेत को अप्रैल में गिरफ्तार किया गया था और उन पर आरोप तय किए गए थे। उन पर आरोप था कि उन्होंने चंदार्थी को इस बात के लिए राजी करने हेतु रिश्वत दी थी कि वह केम सोखा के साथ अपने संबंध से इंकार कर दे।

खोम चंदार्थी और केम सोखा के बीच कथित सेक्स स्कैंडल फरवरी में सामने आया था, जब उनकी टेलीफोन बातचीत के ऑडियो क्लिप लीक हुए थे।

ऑडियो क्लिप में वह यौन संबंध, गर्भधारण और अपार्टमेंट के भुगतान के बारे में बातचीत कर रहे थे।

63 वर्षीय केम सोखा ने प्रधानमंत्री हुन सेन के अनुरोध पर शुक्रवार को नरेश नोरोदोम सिहामोनी से माफी मांगी थी। इससे पहले उन्हें देश के अपील कोर्ट ने वेश्यावृत्ति मामले पर अदालत में पेश करने के लिए मना करने पर दोषी करार दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493