मूर्ति के सिर को 130 साल पहले कंबोडिया के एक मंदिर से लूट लिया गया था। मंगलवार को फ्रांस के गुइमेट संग्रहालय ने इसे कंबोडिया को लौटा दिया।
कंबोडिया के उप-प्रधानमंत्री और कैबिनेट मंत्री सोक ऐन ने गुरुवार को कहा, “मूर्ति का सिर और धड़ 130 साल पहले एक-दूसरे से अलग कर दिया गया था। आज इनका मिलना एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है।”
गुइमेट संग्रहालय के प्रतिनिधि पियरे बैप्टिस्ट ने कहा कि मूर्ति के सिर को 1882-1883 के बीच लूट लिया गया था और इसे जहाज से कंबोडिया से फ्रांस ले जाया गया था।
dharmpath.com dharmpath