कंबोडिया में यात्री रेल सेवाएं बहाल

देश में रेलवे को बढ़ावा देते हुए प्रधानमंत्री हुन सेन पहली रेल में सवार हुए। यह रेल नोम पेन्ह से सिहानोकविले तक 266 किलोमीटर रेलमार्ग पर चलेगी।

रॉयल रेलवे के सीईओ जॉन गुइरे ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में नौ दिनों के सफल ट्रायल के बाद यात्री रेल सेवाओं की बहाली की गई।

उन्होंने कहा कि नोम पेन्ह से सिहानोकविले तक रेल सेवाएं शुक्रवार, शनिवार और रविवार को ही चलेंगी। ये सुबह सात बजे नोम पेन्ह से रवाना होंगी। इस दौरान रेल ताकीयो और कमपोत दो प्रांतों में रुकेगी। इसी तरह सिहानोकविले से नोम पेन्ह के लिए भी रेल सेवा सुबह सात बजे शुरू होगी।

एकतरफा यात्रा का किराया छह डॉलर है। एक यात्री डिब्बे में 200 से अधिक यात्री सवार हो सकते हैं और इस यात्रा में लगभग सात घंटे का समय लगेगा।

स्टैंडर्ड डिब्बों में पंखे लगे हैं, जबकि वीआईपी डिब्बों में एयर कंडीशनर लगे हैं।

गौरतलब है कि इन दोनों रेल लाइनों का निर्माण 1929 और 1969 के बीच हुआ था लेकिन नागरिक युद्ध के दौरान ये ध्वस्त हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493