कंबोडिया 2016 में विश्व का सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गंतव्य

नोम पेन्ह, 16 जून (आईएएनएस)। ‘यूरोपियन काउंसिल ऑन टूरिज्म एंड ट्रेड’ (ईसीटीटी) ने कंबोडिया को वर्ष 2016 के लिए विश्व का सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गंतव्य घोषित किया है।

ईसीटीटी की देर बुधवार जारी की गई एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस साल इस पुरस्कार के लिए कुछ 30 देश शामिल हुए थे। कंबोडिया ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए ‘कंबोडिया : द लैंड ऑफ मैजिक- द प्लेस वेयर गॉड्स एंड किंग्स बिल्ड द वर्ल्ड’ शीर्षक से अपनी रिपोर्ट पेश की थी।

कंबोडिया ने अपनी समृद्ध संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत एवं अतुलनीय प्राकृतिक सौंदर्य के कारण इस प्रतियोगिता में सबसे ऊंचा स्थान हासिल कर लिया।

28 यूरोपीय देश ईसीटीटी के सदस्य हैं। ईसीटीटी के अध्यक्ष प्रोफेसर एंटोन कारागिया के अनुसार, “कंबोडिया बिल्कुल सुरक्षित और अतुलनीय गंतव्य है, जो आपके दिल में हमेशा के लिए बस जाएगा।”

कंबोडिया यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में अपने दो सांस्कृतिक स्थलों के लिए मशहूर है। इनमें से एक सियेम रीप प्रांत में स्थित 12वीं सदी का अंगकोर आर्कियोलॉजिकल पार्क है और दूसरा प्रेयाह विहियर प्रांत में स्थित 11वीं सदी का प्रेयाह विहियर मंदिर है।

इसके अलावा इस दक्षिण पूर्वी एशियाई देश में कई अन्य मजेदार इको टूरिज्म स्थल हैं।

पर्यटन मंत्रालय के अनुसार, 2015 में देश में 48 लाख विदेशी पर्यटक आए थे, जिसके कारण तीन अरब डॉलर से भी ज्यादा की राजस्व प्राप्ति हुई थी।

ईसीटीटी में होटल प्रबंधन और मूल्यांकन के निदेशक पवेल अव्रामोइयु ने कहा कि कंबोडिया में पर्यटन विकास की व्यापक क्षमता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493