मुंबई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता कुणाल कपूर करीब तीन साल बाद नीला माधब पांडा निर्देशित फिल्म ‘कौन कितने पानी में’ से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। उनका कहना है कि वह कई फिल्में करना चाहते हैं।
कुणाल पिछली बार ‘लव शव ते चिकन खुराना’ (2012) फिल्म में हुमा कुरैशी के साथ नजर आए थे।
कुणाल यहां बुधवार को ‘कौन कितने पानी में’ के ट्रेलर लांच पर मौजूद थे। इस दौरान उनसे पूछा गया कि वह कम फिल्में क्यों कर रहे हैं और क्या इस फिल्म के बाद और फिल्में करने की कोई योजना है?
जवाब में उन्होंने कहा, “मैं ऐसी ही उम्मीद करता हूं। जब मैंने अपने करियर पर एक नजर डाली तो मुझे अहसास हुआ कि मैंने बहुत कम फिल्में की हैं। मुझे नहीं लगता कि यह अच्छी बात है। मेरी ढेर सारी फिल्में करने की इच्छा है।”
कुणाल ने मशहूर चित्रकार एम.एफ. हुसैन निर्देशित ‘मीनाक्षी : अ टेल ऑफ थ्री सिटीज’ से फिल्मों में कदम रखा। वह ‘रंग दे बसंती’, ‘लागा चुनरी में दाग’, ‘डॉन’ और ‘आजा नच ले’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath