कई सितारों के साथ नजर आएंगी ऐश्वर्य

मुंबई, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। इस साल फिल्म ‘जज्बा’ के साथ वापसी कर चुकीं अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन फिलहाल दो फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं और अगर एक सूत्र की मानें तो वह कई सितारों वाली फिल्म में भी नजर आएंगी।

सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “वर्तमान में करण जौहर की ‘ऐ दिल है मुश्किल’ और ‘सरबजीत’ में काम कर रहीं ऐश्वर्य बॉलीवुड के दो बड़े सितारों के साथ काम करते नजर आएंगी।”

पूर्व मिस वल्र्ड इस फिल्म पर काम करने के लिए उत्साहित और रोमांचित हैं।

सूत्र ने कहा, “बड़े पर्दे पर एक बार में तीन अनूठी शक्तिशाली हस्तियों को देखना आश्चर्यजनक होगा।”

बताया जा रहा है कि ऐश्वर्य के साथ अन्य दो अभिनेत्रियां भी इस फिल्म में होंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493