कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 43.08 डॉलर प्रति बैरल

नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्थ पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा आज संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 7 नवंबर को 43.08 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई।

यह 4 नवंबर को रही कीमत 43.01 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से अधिक है।

रुपये के संदर्भ में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत 7 नवंबर को बढ़कर 2874.94 रुपये प्रति बैरल हो गई, जबकि 4 नवंबर को यह 2869.75 रुपये प्रति बैरल थी। रुपया 7 नवंबर को कमजोर होकर 66.73 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर पर बंद हुआ, जबकि 4 नवंबर को यह 66.72 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493