नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) ेकी सूचना के अनुसार, भारतीय बॉस्केट के लिए कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 19 जनवरी को बढ़कर 45.76 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल रही। पहले प्रकाशित दिवस 16 जनवरी को यह कीमत 45.24 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल थी।
रुपये के संदर्भ में कच्चे तेल की कीमत 19 जनवरी को बढ़कर 2823.39 रुपये प्रति बैरल हो गई, जबकि 16 जनवरी को 2799.90 रुपये प्रति बैरल थी। 19 जनवरी को रुपया मजबूत होकर 61.70 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर पर बंद हुआ। 16 जनवरी को यह 61.89 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
dharmpath.com dharmpath