नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत गुरुवार को 48.50 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह बुधवार को दर्ज कीमत 48.23 डॉलर प्रति बैरल से अधिक है।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन आने वाले पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा शुक्रवार को जारी जानकारी के अनुसार, रुपये के संदर्भ में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत गुरुवार को बढ़कर 3244.05 रुपये प्रति बैरल हो गई, जबकि बुधवार को यह 3219.71 रुपये प्रति बैरल थी।
पीपीएसी के अनुसार, रुपया गुरुवार को कमजोर होकर 66.89 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ, जबकि बुधवार को यह 66.76 रुपये प्रति डॉलर था।
dharmpath.com dharmpath