नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्थ पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा शुक्रवार को संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार, भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 30 मार्च को 51.36 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह 29 मार्च को दर्ज कीमत 50.73 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से अधिक है।
रुपये के संदर्भ में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत 30 मार्च को बढ़कर 3334.79 रुपये प्रति बैरल हो गई, जबकि 29 मार्च को यह 3295.10 रुपये प्रति बैरल था। रुपया 30 मार्च को मजबूत होकर 64.93 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर पर बंद हुआ, जबकि 29 मार्च को यह 64.96 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर था।
dharmpath.com dharmpath