नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत मंगलवार को 54.85 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह सोमवार को दर्ज कीमत 55.36 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से कम है।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्थ पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) ने बुधवार को यह जानकारी दी।
रुपये के संदर्भ में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत 28 फरवरी को घटकर 3660.78 रुपये प्रति बैरल हो गया, जबकि 27 फरवरी को यह 3694.17 रुपये प्रति बैरल था। रुपया 28 फरवरी को कमजोर होकर 66.74 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर पर बंद हुआ, जबकि 27 फरवरी को यह 66.72 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर था।
dharmpath.com dharmpath