कजाकिस्तान की डियास ने जीता पहला डब्ल्यूटीए खिताब

टोक्यो, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। कजाकिस्तान की जरीना डियास ने जापान ओपन का खिताब जीत लिया है। डियास ने फाइनल में जापान की ही मियू काटो को 6-2, 7-5 से हराया।

यह डियास के करियर का पहला डब्ल्यूटीए खिताब है। विश्व की 100वीं वरीयता प्राप्त महिला टेनिस स्टार डियास ने 77 मिनट की चुनौती में काटो को दोयम साबित किया।

सेमीफाइनल में डियास ने अमेरिका की मौजूदा चैम्पियन क्रिस्टीना मैक्हेल को हराया था।

इससे पहले 2014 में भी डियास जापान ओपन के फाइनल में पहुची थीं लेकिन वह आस्ट्रेलिाय की समांथा स्टोसुर से हार गई थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493