कैनालिस की गुरुवार की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल विक्रेता 63 लाख व्र्चुअल रियलिटी हेडसेट को दुनिया भर में भेजेंगे। इसमें से 40 प्रतिशत केवल चीन में आयात होंगे।
इस सप्ताह शंघाई में चल रहे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (सीईएस) एशिया-2016 में असंख्य चीनी विक्रेता अपने हेडसेट प्रदर्शित कर रहे हैं।
कैनालिस की रिपोर्ट के अनुसार डीपून, पीको और पीमैक्स जैसे कई व्र्चुअल हेडसेट उपभोक्ताओं के आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं।
कैनालिस के विशेषज्ञ जैसन लो ने बताया कि उपयोगकर्ता के अनुभव, हार्डवेयर गुणवत्ता और सामग्री के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा है, लेकिन वर्तमान में चीन के सामने वीआर सामग्री के लिए कोई स्पष्ट प्रतिभागी नहीं है।
आईआई मीडिया रिसर्च के अनुसार, साल 2015 में वीआर का कुल चीनी बाजार 1.54 अरब युआन करोड़ डॉलर था। इस साल यह 5.6 अरब युआन के अधिक बढ़ सकता है और साल 2020 तक यह 55 अरब युआन तक पहुंच सकता है।
dharmpath.com dharmpath