कतर के विदेश मंत्री से मिलेंगे लावरोव

मॉस्को, 10 जून (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में चल रहे कूटनीतिक संघर्ष के बीच रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव शनिवार को कतर के विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से मुलाकात कर रहे हैं।

रूसी समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, लावरोव और अल थानी संकट का समाधान करने के कूटनीतिक प्रयासों पर विचार करेंगे।

गौरतलब है कि सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, मिस्र, यमन, लीबिया, मालदीव इस हफ्ते की शुरुआत में कतर पर आतंकवाद और चरमपंथी विचारधारा को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए उसके साथ राजनयिक संबंध तोड़ लिए।

बाद में मारितानिया और कोमोरो आइलैंड्स ने भी कतर के साथ राजनयिक संबंध तोड़ लिए।

कतर ने हालांकि इन आरोपों को ‘निराधार’ बताते हुए कहा है कि उसकी विदेश नीति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। अल थानी ने कहा कि कतर अपनी विदेश नीति में हस्तक्षेप के बिल्कुल खिलाफ है।

कई देशों ने इस समस्या को सुलझाने में सहयोग करने की पेशकश की है। कुवैत के अमीर शेख सबा अल-अहमद अल-जबर अल-सबा जेद्दा, दुबई और दोहा की यात्रा पर गए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि व्हाइट हाउस में परस्पर विरोधी पक्षों के बीच बातचीत कराने की तैयारी कर रहे हैं।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी से इस हफ्ते की शुरुआत में टेलीफोन पर वार्ता की और भरोसा दिलाया कि रूस संवाद के जरिए राजनीतिक और कूटनीतिक साधन से इस समस्या को सुलझाने के पक्ष में है।

इस बीच रूसी राष्ट्रपति के सहयोगी यूरी उशकोव ने कहा कि वह यह नहीं कहेंगे कि रूस का कतर और उससे रजनयकि संबंध तोड़ने वाले देशों के बीच मध्यस्थता करने का इरादा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493