कतर के विमान को यूएई के हवाई क्षेत्र से गुजरने देने से इनकार

अमीरात की सरकारी न्यूज एजेंसी वाम ने यह जानकारी दी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात के नागरिक उड्डयन की जनरल अथॉरिटी ने अपने बयान में इस बात की पुष्टि की है कि कतर में पंजीकृत विमानों को हवाई क्षेत्र से गुजरने देने से मना कर दिया गया है।

एजेंसी ने अपने बयान में कहा, “कतर के विमानों को उस अंतर्राष्ट्रीय जलक्षेत्र के ऊपर से गुजरने की इजाजत दी गई है, जिसका प्रबंधन यूएई करता है।”

‘अरब चौकड़ी’ कहे जाने वाले संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, मिस्र और बहरीन ने कतर पर आतंकवाद का समर्थन करने और वित्तीय मदद देने का आरोप लगाते हुए पांच जून को उससे राजनयिक संबंध तोड़ लिए थे।

मौजूदा संकट के समाधान के लिए इन देशों ने 13 मांगों की एक सूची पेश की थी, जिसे 22 जून को एक कुवैती मध्यस्थ ने कतर को सौंपा था।

सूची में तुर्की सैन्य अड्डे और उपग्रह चैनल अल जजीरा को बंद करने सहित ईरान से रिश्तों में कमी करने और चारों देशों के वांछित व्यक्तियों के प्रत्यर्पण जैसी मांगें थीं।

कतर ने इन मांगों को मानने से इनकार कर दिया। इसे चारों देशों ने नकारात्मक रुख माना और कतर का बहिष्कार को जारी रखने और नए प्रतिबंध लगाने पर विचार करने का फैसला किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493